पिछले पौने दो महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार उत्तराखंड पहुंचे, लेकिन इस बार उनका यह दौरा राजनीतिक था। संबोधन से पहले पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
चुनाव 2022: उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- अब यहां बह रही विकास की गंगा
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है। इसके लिए भाजपा ने आज पीएम मोदी की रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी ने तीन लाख लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे थे। वहीं पार्टी का लक्ष्य था कि रैली में करीब एक लाख लोगों को जुटाया जा सके। रैली में पहुंचे कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरपूर नजर आए।
21वीं सदी के इस कालखंड में कनेक्टिविटी का एक ऐसा महायज्ञ चल रहा है जो भारत को विकसित देशों की संख्या में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कोरोनाकाल में उत्तराखंड में 50 से अधिक नए ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। आज प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
आज सरकार इस बात का इंतजार नहीं करती की लोग समस्या लेकर आएंगे। आज सरकार सीधे नागरिकों के पास जाती है। एक समय था कि उत्तराखंड में सवा लाख घरों में नल से जल पहुंचता था। आज सात लाख से ज्यादा घरों में जल पहुंच रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी तपस्वी की तरह देश की सेवा कर रहे हैं। सिंह अपने गुण और अपने पराक्रम से खुद अपना शासन प्राप्त करता है, यह कहावत पीएम पर फिट बैठती है। आज संपूर्ण विश्व मोदी के प्रयासों की सराहना कर रहा है।