Gargling with Coconut Oil for Sore Throat
कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर से देश में दहशत का माहौल बना है। बदलते मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या आम होती जा रही है। वहीं गले में खराश पर हम में से ज्यादातर लोग गरारे करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गले में खराश होने पर ही गले की देखभाल की जरूरत नहीं होती है बल्कि सर्दी में रोजाना गरारे करने चाहिए। ज्यादातर लोग गुनगुने नमक के पानी से गरारे करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नारियल के तेल को गरारे करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे कई फायदे हैं।
नारियल के तेल से गरारे करने से इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद मिलती है। वहीं नारियल का तेल बहुत सारे आवश्यक विटामिन्स और फैट से भरपूर होता है। ऐसे में हम यहां आपको नारियल तेल से गरारे करने के फायदों के बार में बताएंगे।
नारियल तेल से गरारे करने का तरीका- 3 चम्मच नारियल का तेल लें और इसे अपने मुंह में डालें। इसके बाद गरारे करना शुरू करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप तेल को निगलें नहीं। अब आप कुछ मिनटों के लिए इससे गरारे कर लें तो तेल को थूक दें।
गरारे करने के फायदे-
1-नारियल के तेल से गरारे करने से न केवल आपके गले को आराम मिलेगा बल्कि मुंह या सांस संबंधि समस्या भी दूर रहेगी।
2-नारियल तेल से गरारे करने पर दांतो के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है ऐसा करने से कैविटी दूर होती है और आपके दांत स्वस्थ और सफेद रहेंगे।
3-नारियल के तेल से गरारे करने से आपके गले की खुजली में आराम मिलता है।
4-नारियल का तेल सूजन को कम करता है और इसके साथ गरारे करने से मुंह में सूजन को कम करने में मदद मिलती है और मसूड़ों के स्वास्थ्य को भी फायदा होता है।
ये भी पढ़ें: क्या चिट्ठियों और पार्सल के जरिए फैल रहा है ओमिक्रोन? इस देश ने किया बड़ा दावा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Thinkarya.com पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
[…] ये भी पढ़ें: Covid-19 के दौरान करें नारियल के तेल से गरार… […]
[…] ये भी पढ़ें: Covid-19 के दौरान करें नारियल के तेल से गरार… […]