Pig Kidney Transplant to Human
साइंस की दुनिया में हमेशा कुछ नया घटता रहता है। ऐसी कई चीजें होती हैं जो इंसानी जीवन को प्रभावित करती हैं। इंसान और जानवर की बनावट में काफी फर्क होता होता है पर जब बात साइंस की आती है तो वह इन दोनो को साथ लाने में कोई कमी नहीं छोड़ती है।
एक समय ऐसा भी आने वाले है जब आपका कोई अंग काम ना करें तो आप सुअर के अंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह बात भले ही काफी चौकाने वाली है पर ऐसा ट्रायल किया गया है। अभी हाल ही में एक इंसान के अंसर सुअर का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था।
यह भी पढ़ें: सूरज की रोशनी के बिना ऑक्सीजन बनाने वाला ये जीव भविष्य के लिए है एक फायदेमंद खोज
ब्रेन डेड इंसान को लगी सुअर की किडनी
वैज्ञानिक अब कई गुणा ज्यादा डेवल्प हो चुकें हैं, इस बार जो वैज्ञानिकों ने किया उसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। एक ब्रेन डेड इंसान को जेनेटिकली मॉडिफाइड सुअर की दो किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। इस किडनी को लगाने के बाद यूरिन का फ्लो सही रूप से चलता साथ ही बॉडी द्वारा इस किडनी को रिजेक्ट नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: यहां गायों को उठा ले जाते हैं एलियंस, लोगों का करते हैं ‘अपहरण’
कैसे किया गया प्रयोग
किसी भी पूरी तरह जीवत इंसान पर पहली बार में ऐसा प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए एक ब्रेन डेड रजिस्टर्ड मेडिकल डोनर पर यह प्रयोग किया गया है।
पहले मरीज के परिवार से सहमति ली गई जिसके बाद वैज्ञानिकों ने ये अहम कदम उठाया। ब्रेन डेड मरीज किया गया यह प्रयोग फिलहाल सफल पाया गया है। भविष्य में ऐसे ट्रांसप्लांट जीवित इंसानो पर भी बहुत जल्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: दुनिया में 50 से भी कम इंसान के पास है ये रेयर गोल्डन ब्लड, जाने आखिर क्यों है इतना दुर्लभ